शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। राष्ट्रीय जल प्रबंधन योजना शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता के खिलाफ कर्मचारियों की शिकायत पर मंडल और जनपद के पदाधिकारियों ने पांच अक्तूबर को वार्ता की। मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार ने आरोप लगाया कि एक महिला कर्मचारी का पांच माह से वेतन आहरित नहीं किया गया था। साथ ही प्रमुख अभियंता के आदेश के बावजूद उसे नलकूप खंड हरदोई के लिए कार्यमुक्त नहीं किया गया।वार्ता के बाद मोनी देवी का लंबित वेतन आहरित कराया गया और उन्हें तत्काल नलकूप खंड हरदोई के लिए कार्यमुक्त किया गया। कार्यालय के अन्य कर्मचारियों का लंबित वेतन भी आहरित कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...