शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। गांव सिउरा में किशोर की करेंट लगने से मौत हो गई। गांव सिउरा निवासी महिपाल का किशोर पुत्र रितिक 14 घर में दोपहर पंखा चलाने के लिए तार बोर्ड में लगा रहा था। किसी तरह खुला तार किशोर के हाथ से छू गया। किशोर जमीन पर छटपटाकर गिर गया। परिजन आनन फानन अचेत किशोर को लेकर अस्पताल गये। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के माता, पिता समेत भाई, बहन और अन्य परिजनों का सदमे से बुरा हाल है। ग्रामीणों में शोक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...