Shahjahnpur News: करंट से किसान की मौत, सिंचाई देखने गए थे खेत पर
शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: खुदागंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव सुथा में धान की रोपाई के लिए सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान रात में खेत पर पानी देखने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह छोटे भाई ने खेत पहुंचकर उन्हें मृत अवस्था में देखा। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव सुथा निवासी 48 वर्षीय अमरपाल सिंह पुत्र रामकुमार सिंह धान की रोपाई के लिए खेत में विद्युत मोटर से सिंचाई कर रहे थे। परिजनों के अनुसार वह शाम को खेत में मोटर चलाकर घर लौट आए थे। देर रात करीब दो बजे वह पानी की स्थिति देखने दोबारा खेत पर गए, लेकिन वापस नहीं आए। यह भी पढ़ें- Patna News: मनेर में करंट से युवक की मौत सुबह करीब छह बजे छोटे भाई ओमकार सिंह उन्हें देखने खेत पहुंचे तो अमरपाल खेत में अचेत पड़े मिले। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.