शाहजहांपुर, नवम्बर 22 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। मरेना वांगर स्थित सत्य भारती स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी में हार्दिक की टीम और खो-खो में मीनू की टीम ने जीत हासिल की। टॉफी कलेक्शन प्रतियोगिता में अर्जुन प्रथम रहे। वहीं, लूडो और दौड़ सहित अन्य खेलों में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर पुरस्कार जीते। इस मौके पर क्षेत्र समन्वयक पुष्पेंद्र सिंह चौहान और जितेंद्र पाल ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रभा देवी, रश्मि, ललिता , आकांक्षा, ओमदेव, सौरभ, कर्मवीर और शिवांश सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी पहुंचकर बच्चों का खेल प्रदर्शन देखा और उनका उत्साह बढ़ाया।

हि...