Shahjahnpur News: कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर, नवम्बर 7 -- Shahjahnpur News: खुटार। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए खुटार पुलिस ने दो दिनों में अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार, बुधवार को गश्त के दौरान हंसपुर निवासी रामकृपाल (52) को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं, गुरुवार को उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मतलुबपुर तिराहे के पास रघुनाथपुर निवासी राजकिशोर (45) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 पाउच में करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.