Shahjahnpur News: ओवरलोड में तीन ट्रक पकड़े, दो पर 70 हजार से एक लाख तक जुर्माना
शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुदागंज क्षेत्र में तीन ट्रकों को पकड़ा। प्रवर्तन टीम ने इन पर 70 हजार से एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया। कटरा में एक ओवरलोड ट्रक को सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने बताया कि दो अन्य ओवरलोड वाहनों पर 50 से 70 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया गया। वाहन स्वामियों ने जुर्माना जमा कराकर वाहन छुड़ा लिए। वहीं, मंगलवार को पुवायां में नियमों का उल्लंघन करने पर तीन निजी वैन सीज की गईं। विभाग ने ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के किए गए चालान यह भी पढ़ें- Roorki News: चेकिंग अभियान में छह वाहन सीज, 11 का चालान
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.