Shahjahnpur News: ओवरलोड ट्रांसफार्मर फुंकने पर प्रभारी जेई पर कार्रवाई तय
शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कटरा टाउन क्षेत्र में 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले में बिजली निगम ने संबंधित जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एक्सईएन कृष्ण गोपाल ने मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह को पत्र भेजकर जेई के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई और क्षति की भरपाई कराने की संस्तुति की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी ट्रांसफार्मर पर उसकी निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही नए बिजली कनेक्शन दिए जाएं। आरोप है कि कटरा टाउन के जेई ने क्षमता का आकलन किए बिना लगातार कई नए कनेक्शन जारी कर दिए, जिससे ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड बढ़ गया। इसके चलते ईदगाह के पास स्थापित 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर कुछ ही दिनों बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.