शाहजहांपुर, जुलाई 30 -- Shahjahnpur News: खुटार। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर ओवररेट में खाद बेचने की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने गांव हरनाई स्थित एक पेस्टिसाइड की दुकान पर जांच की। दस्तावेज पूरे न मिलने पर टीम ने दुकान को दो तालों से बंद कर दिया। वहीं दुकान स्वामी ने भी अपने दो ताले लगा दिए। जांच पूरी न होने के कारण गुरुवार को दोबारा कार्रवाई की जाएगी। गांव प्रतापपुर निवासी राजकुमार ने 20 जुलाई को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि हरनाई में संचालित दुकान पर किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया खाद बेची जा रही है तथा जिंक खरीदने की अनिवार्यता भी की जा रही है। यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानों का लाइसेंस होगा रद्द शिकायत पर अपर जिला कृषि अधिकारी राहुल कुमार और ...