शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: हरदोई जिले के जमुरा गांव निवासी 50 वर्षीय छुट्टने की मंगलवार को ओमेक्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सिर दर्द व गले में समस्या की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे छुट्टने को इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जमुरा गांव के रहने बाले छुट्टने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें सिर में तेज दर्द व गले में समस्या की शिकायत थी। इधर, हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। इस दौरान परिजनों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी। इसके बाद वे बिना...