Shahjahnpur News: ओपीडी से गायब मिले डॉक्टर तो खैर नहीं: सीएमओ
शाहजहांपुर, अगस्त 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी से बिना सूचना या जरूरी काम का हवाला देकर गायब रहने वाले डॉक्टरों पर अब स्वास्थ्य विभाग शिकंजा कसने की तैयारी में है। सीएमओ ने सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति और ओपीडी में मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। अनुपस्थित मिलने पर संबंधित डॉक्टर का वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ डॉक्टर ओपीडी के समय अस्पताल में मौजूद नहीं रहते हैं। इससे दूर-दराज से इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.