शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले की प्रसिद्ध पारंपरिक लौंज मिठाई को अब एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत प्रदेश स्तर पर नई पहचान मिलेगी। उद्योग विभाग ने जिले के चयनित कारीगरों और उद्यमियों को अन्य जनपदों में आयोजित मेलों, प्रदर्शनियों और ओडीओपी आयोजनों में स्टॉल लगाने का अवसर देने की तैयारी की है। वहां वे लौंज का प्रदर्शन करने के साथ उसकी बिक्री भी करेंगे। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से कारीगरों को प्रशिक्षण, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उत्पाद आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप तैयार हो सके। जिला उद्योग उपायुक्त संजय सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर की लौंज अपने विशिष्ट स्वाद और पारंपरिक निर्माण शैली के लिए प्रसिद्ध है। ओडीओपी योजना के माध्यम से ...