Shahjahnpur News: एसपी के आदेश पर मुकदमा, अब बंडा पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तारी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 15 -- Shahjahnpur News: बंडा। जमीन के दस्तावेजों में कथित हेरफेर कर लीज डीड पंजीकृत कराने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। मुकदमा भी एसपी सौरभ दीक्षित के आदेश पर किया। ऐसे में बंडा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। खुटार थाना क्षेत्र के गांव हबढारा उदयपुर निवासी हरभजन सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर जमीन के दस्तावेजों में कथित जालसाजी की शिकायत की थी। हरभजन ने बताया कि बंडा पुलिस ने नहीं सुना तो उन्हें मुख्यालय जाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि बलविंदर सिंह ने चार दिसंबर 2008 को गाटा संख्या 1528 की जमीन की 30 वर्ष की लीज डीड गुरुनानक कॉन्वेंट एजुकेशनल सोसाइटी, बंडा के पक्ष में पंजीकृत कराई थी। इसके बाद सात जनवरी 2009 को बलविंदर सिंह ने गाटा संख्या 121...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.