शाहजहांपुर, सितम्बर 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सदर तहसील के अधिवक्ताओं का एसडीएम अतुल कुमार सिंह के रवैये के विरोध में एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहा धरना बुधवार को समाप्त हो गया। एसडीएम ने अधिवक्ताओं के शिष्टमंडल से वार्ता कर अपने व्यवहार पर खेद जताया, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। अधिवक्ता पिछले कई दिनों से एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी कर रहे थे। उनकी प्रमुख मांग एसडीएम के स्थानांतरण की थी। अधिवक्ताओं का कहना था कि कुछ अधिवक्ता एसडीएम से मिलने उनके चैंबर में गए थे। आरोप है कि वहां उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कार्यालय से बाहर जाने को कहा गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया था。

एसडीएम के साथ वार्ता बुधवार दोपहर एसडीएम ने अधिवक्ताओं के शिष्टमंडल को कार्यालय बुलाया। दोनों पक्षो...