शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर, संवाददाता। रक्षाबंधन के दिन एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार ने बाढ़ प्रभावित पैलानी गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी से आवागमन में हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। एडीएम ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए गांव में एक स्टीमर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही दूसरे छोर से दूसरे मोहल्ले तक आवागमन के लिए एक नाव उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह और तहसीलदार अजहर अंसारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: हाजीपुर आपदा एडीएम ने राघोपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...