Shahjahnpur News: एक सप्ताह से बिजली गुल, विधायक से हस्तक्षेप की मांग
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: पुवायां। क्षेत्र के गांव सतवां बुजुर्ग में एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से परेशान ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील महासचिव सचिन मिश्रा ने उप जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक चेतराम को ज्ञापन सौंपकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि लगातार बिजली न मिलने से छोटे बच्चे, बुजुर्ग और ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस पर विधायक चेतराम और उप जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीओ को शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिए।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.