शाहजहांपुर, अक्टूबर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद की नई अगेती गन्ना किस्म को.शा. 23232 के बीज की मांग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के पांच मिनट के भीतर ही दो लाख सिंगल बड बुक हो गए। शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हुई बुकिंग में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। परिषद ने इस किस्म को एक सप्ताह पहले ही किसानों के लिए अवमुक्त किया था। परिषद के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पहली बार परिषद की ओर से विकसित किसी नई गन्ना किस्म का बीज अवमुक्त होने के एक माह के भीतर किसानों को उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। इसके लिए सिंगल बड और टिशू कल्चर तकनीक से बीज का तेजी से संवर्धन किया जा रहा है। लक्ष्य है कि आगामी बुवाई सत्र में अधिक से अधिक किसानों को इस किस्म का बीज मिल सके...