शाहजहांपुर, अक्टूबर 12 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शेखर अस्पताल में अपनी सेवाएँ दे रहे आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मयंक दीक्षित पर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर जनपद के आयुर्वेद चिकित्सकों में गहरा आक्रोश है। इसी प्रकरण को लेकर नीमा (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) शाहजहाँपुर शाखा के संस्थापक एवं नीमा उत्तर प्रदेश के कई बार प्रांतीय अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय जौहरी के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में आयुर्वेद चिकित्सकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सकों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए पीड़ित चिकित्सक को न्याय दिलाने और भविष्य में किसी भी चिकित्सक के साथ अन्याय होने पर सामूहिक संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक में कहा गया कि आयुर्वेद चिकित्सक विभिन्न नर्सिंग होम एवं चिकित्सा...