शाहजहांपुर, सितम्बर 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर एक्टिव ट्रैकर डिवाइस की धीमी स्थापना और डिवाइस में सामने आ रही कथित खामियों की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। कमेटी अगले हफ्ते सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा, जिले के सभी 72 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालकों और डिवाइस लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी।

बैठक में इन बिंदुओं पर होगा मंथन बैठक में एक्टिव ट्रैकर व्यवस्था में आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही यह तय किया जाएगा कि व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए किसकी क्या जिम्मेदारी होगी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी बैठक में मौजूद रहेंगे। प्रशासन अब सिर्फ केंद...