शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा, संवाददाता। हाईवे पर 29 जून को हुए वेटनरी एंबुलेंस हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पहले इस हादसे में कटरा थाने के सिपाही की मौत हो चुकी थी। अब चालक की मौत के साथ हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है। ग्राम सैंजना निवासी अनिल गंगवार पुत्र लायक राम पशुपालन विभाग की वेटनरी एंबुलेंस चलाते थे। 29 जून की रात सीमेंट फैक्ट्री के पास हाईवे पर उनकी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पीछे चल रहे सीमेंट लदे डीसीएम ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में एंबुलेंस में सवार कटरा थाने के सिपाही विकास की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि चालक अनिल गंगवार और पशु चिकित्सक डॉ. लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौतघायलों का इलाज दोनों घायलों का प...