Shahjahnpur News: उमस भरी गर्मी में बच्चे बेहाल, कई जगह बेहोश
शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी में हर कोई परेशान है। वहीं परिषदीय स्कूलों में पढ़ने बाले बच्चे परेशान होकर गिर रहे हैं। भावलखेड़ा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सूरतपुर, प्राथमिक विद्यालय सिसाैआ तथा प्राथमिक स्कूल बसुलिया में बच्चे गर्मी में बेहोश हो गए। जानकारी के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। प्राथमिक विद्यालय सिसौआ मेंं पढ़ने पांच कक्षा की पल्ल्वी बेहोस हो गयी। बालिका खेलने के बाद अचानक गिर गयी। वहीं सूरतपुर में कक्षा दो में पढ़ने बाले अंश की अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद प्रधानाध्यापक गायत्री शुक्ला ने बच्चे को पानी पिलाकर परिजनों को सूचना दी। बता दें कि उमस भरी गर्मी में बच्चे बेहाल हैं। कई जगह तो कम जगह में बैठना होता है। ऐसे में बच्चे परेशान होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.