Shahjahnpur News: उमस के बीच ककराकला फीडर पर नहीं सुधर रही आपूर्ति
शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी के बीच शहर में बिजली संकट गहराता जा रहा है। खासकर ककराकला फीडर से जुड़े इलाकों के उपभोक्ता लगातार कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक बिजली की आवाजाही जारी रही, जिससे लोगों को पूरी रात गर्मी में गुजारनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि फीडर की आपूर्ति व्यवस्था लंबे समय से पटरी पर नहीं लौट पा रही है। सुभाषनगर क्षेत्र में शनिवार रात हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। उपभोक्ताओं के अनुसार बिजली आधे घंटे भी लगातार नहीं चल सकी। बार-बार ट्रिपिंग होने और लो वोल्टेज के कारण पंखे और अन्य घरेलू उपकरण भी ठीक से नहीं चल पाए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: भाभानगर में 18 घंटे बिजली गुल होने पर सबस्टेशन घेरा रात करीब दो बजे के बाद कुछ देर के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.