शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। मदनापुर कस्बे के मथाना रोड पर शनिवार तड़के सड़क किनारे उपलों के ऊपर एक नवजात बच्ची मुंह के बल पड़ी मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कूड़ा डालने गई महिला की नजर उस पर पड़ी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। लोग बच्ची को उठाकर कपड़े में लपेटते हुए उसे बचाने में जुट गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की है। सरस्वती शिशु मंदिर के पास पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे महिलाएं उपले पाथती हैं। रतीराम उर्फ लाला के घर के सामने भी उपले रखे हुए थे। पड़ोस में रहने वाली मान देवी सुबह कूड़ा डालने गई थीं। यह भी पढ़ें- नवजात बच्चे से मां की बेरहमी; बोरे में बंद करके पेड़ पर टांग गई, हर कोई सन्न इसी दौरान उन्हें उपलों के ऊपर बच्ची पड़ी दिखाई दी। बच्ची के मिलने की जानकारी पर आसप...