Shahjahnpur News: ई-वेस्ट और निर्माण मलबा खुले में फेंका तो होगी कार्रवाई: डीएम
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: ई-वेस्ट, जैविक कचरे और निर्माण-ध्वस्तीकरण मलबे (सीएंडडी वेस्ट) के अनधिकृत निस्तारण पर अब प्रशासन सख्ती करेगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार इनके संग्रहण और वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई। इसमें पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नदी संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई। डीएम ने ई-वेस्ट, जैविक अपशिष्ट और सीएंडडी वेस्ट के अनधिकृत निस्तारण पर प्रभावी नियंत्रण रखने को कहा। उन्होंने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे के बेहतर पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन और प्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.