Shahjahnpur News: ई-रिक्शा हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल
शाहजहांपुर, नवम्बर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर के अजीजगंज स्थित सहज मार्ग पर शनिवार सुबह ई-रिक्शा हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब चार लोग घायल हुए हैं। मारपीट के वीडियो शाम करीब छह बजे सामने आए। गली में खड़े ई-रिक्शा को हटाने के लिए कहने पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे पर लात-घूंसे व थप्पड़ बरसाने लगे। इस दौरान बेल्ट से हमला करने और पथराव किए जाने के आरोप भी लगे। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। एक पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है, जबकि दूसरे पक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.