शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- Shahjahnpur News: मजदूरी करके घर लौट रहा बाईक सवार ईरिक्शा से टकरा कर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घर आने पर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। गांव कपूरनगरा निवासी रोहित 23 पुत्र मलखान बदायूं जनपद में निर्माणाधीन टंकी पर मजदूरी कर रहा था। कल शाम वह बाईक पर गांव घर लौट रहा था। बदायूं से पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में संभल रोड पर बाईक ई-रिक्शा से टकरा गयी। बाईक सवार रोहित घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद वह देर शाम घर आ गया। रात में घर पर उसकी मौत हो गई। तीन भाइयों में सबसे छोटे पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता मलखान अविवाहित जवान बेटे की मौत से बदहवास हो गये। दोनों बड़े भाई भी सदमे में हैं। ग्रामीणों की घर पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे...