शाहजहांपुर, सितम्बर 26 -- Shahjahnpur News: पुवायां। ई-रिक्शा चालकों को बंधक बनाकर रिक्शा लूटने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को धारा गांव के अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो ई-रिक्शा बरामद किए। आरोपी की पहचान अजीत कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप निवासी सरोवर नगर थाना तिलहर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को धर्मेंद्र निवासी पासीगनपुर सिधौली, 24 सितंबर को विशाल कुमार निवासी दिलावरपुर निगोही और 25 सितंबर को अमित निवासी ख्वाजा फिरोज, थाना रामचंद्र मिशन ने अज्ञात के खिलाफ ई-रिक्शा चोरी के मुकदमे दर्ज कराए थे। तीनों मामलों में ई-रिक्शा चालक को रास्ते में बंधक बनाकर रिक्शा ले जाने का आरोप था। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: ई रिक्शा चालकों को बंधक बनाकर पीटा, लूट का आरोप लगातार घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। ...