शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बिश्मिल पार्क के पास मंगलवार को सड़क पर बने गड्ढों के कारण एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर में जाम खुल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जर्जर सड़क पर पलटा ई-रिक्शा, हादसे का खतरा बढ़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...