शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: कलान। वीआरवी विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा आकृति गुप्ता को एक दिन के लिए पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर बनने का अवसर मिला। जिम्मेदारी संभालते ही विभाग को मानवता का पाठ पढ़ाया।महिला एसआई काजल पंवार ने आकृति को कुर्सी पर बैठाया।एक दिन के लिए इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाली आकृति गुप्ता ने जनता के बीच पुलिस के व्यवहार को लेकर चिंता जताई।बताया कि पीड़ित को मदद न मिलने से पुलिस का विश्वास कम हो रहा है।इसलिए पुलिस अपनी वर्दी का ख्याल रखे।क्राइम कंट्रोल पर सरहाना की।एसएचओ शिवदीन वर्मा ने आकृति को सम्मानित किया।इस दौरान विनोद गुप्ता, अरुण वेद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...