Shahjahnpur News: आशा के धरने में महिला से मारपीट, दंपती पर मुकदमा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: खुटार। सीएचसी खुटार परिसर में आशाओं के धरना-प्रदर्शन के दौरान एक महिला आशा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुटार थाना क्षेत्र के बिजौरा बिजोरिया गांव निवासी किरण देवी पत्नी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे वह आशाओं के धरने में शामिल होने सीएचसी पहुंची थीं। परिसर में बैठने के दौरान शीलादेवी वहां आईं और गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। आरोप है कि इसी बीच शीलादेवी के पति सूर्यप्रकाश ने भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसने पेट पर लात भी मारी।शोर सुनकर मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता नीतू और रीना ने बीच-बचाव कर किरण को बचाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.