शाहजहांपुर, सितम्बर 17 -- Shahjahnpur News: निगोही। आवारा पशु के हमले में घायल युवक की बरेली जाते समय मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना निगोही के गिरगिचा गांव निवासी धनपाल(50वर्ष)बुधवार की शाम बाइक से निगोही गया था। शाम साढ़े सात बजे जब बह वापिस अपने घर जा रहा था,तो गिरगिचा नहर के पास उसकी बाइक में आवारा पशुओ ने टक्कर मार दी। इस हादसे में धनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निगोही अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर धनपाल को पहले मेडिकल कालेज फिर बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...