शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: निगोही। आवारा पशु और बंदरो ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया है। इन पशुओं के हमले से लोगो की जान तो जोखिम में पड़ ही रही है। साथ में किसानो की फसल भी चौपट हो जा रही है। विकासखंड निगोही के कई गांवो में आवारा पशु और बंदरो के हमले एकाएक बढ़ गए है। शाहजहांपुर-बीसलपुर हाइवे पर दिन हो या रात आवारा पशु घूमते हुए मिल जाएगे। निगोही के मुख्य मार्ग पर धुल्लिया मोड़,संडा बस स्टाप,पतराजपुर तिराहा,निगोही बस स्टाप, मिश्रीपुर,हसौआ,गिरगिचा पुलिया,टिकरी आदि स्थानो पर आवारा पशु आसानी से घूमते हुए दिखाई दे जाएगे। इन पशुओं से फसल नुकसान के साथ लोगो की जान भी मुश्किल में पड़ जाती है। यह भी पढ़ें- Almora News: लावारिस जानवरों ने की खेती बर्बाद, यूकेडी का प्रदर्शन ऐसे ही निगोही इलाके के नगर,संडा खास,परा- झरसा,गुरगवां,पतराजपु...