शाहजहांपुर, जुलाई 3 -- Shahjahnpur News: तिलहर, संवाददाता। आर्य समाज विवाद में प्रशासन ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। एडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम जीत सिंह राय ने दोनों पक्षों को सुनकर उनके अभिलेखों का परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- ​आर्य समाज बलदेव आश्रम खुर्जा के प्रशासक बने अधिवक्ता संतोष राघव न्यायालय की प्रक्रिया हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण एसडीएम ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के निर्णय तक वर्तमान व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होगा। स्कूल संचालन में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। 28 जून को आर्य समाज परिसर में कब्जे के प्रयास और मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे के बाद दोनों पक्षों को तहसील बुलाया गया। निष्कासित पक्ष की ओर से शिवराम सिंह समेत अन्य लोगों ने लखनऊ आर्य प्रत...