शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश एवं उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दहेज विरोधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने की। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी पारुल यादव ने कार्यशाला का संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य बनाम अजमल बेग एवं अन्य 2025 मामले का उल्लेख किया। मुख्य वक्ता मानवता वेल्फेयर की अध्यक्ष नीरा श्रीवास्तव और जागृति प्रार्थना समूह की अध्यक्ष निधि बहल ने छात्राओं को दहेज प्रथा के दुष्परिणाम और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। नीरा श्रीवास्तव ने कहा कि युवतियों को आत्मनिर्भर बनकर दहेज जैसी सामाजिक बुराई का विरोध करना चाहिए। यह भी पढ़ें- छात्राओं को चा...