Shahjahnpur News: आराजी पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग
शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर।मिर्जापुर थाना पृथ्वीपुर ढाई निवासी दो भाइयों ने अपनी आराजी पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी कलान को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ितों ने मामले की जांच कराकर जमीन को कब्जामुक्त कराने तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन परिवर्तनवादी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। एसङीएम कलान आशुतोष कुमार सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में धर्मेंद्र और ओमेंद्र निवासी पृथ्वीपुर ढाई ने बताया कि वे अनुसूचित जाति से हैं।आरोप है कि उनकी आराजी पर याकूतपुर निवासी युवक ने अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया और वहां दुकान बना ली। दोनों भाइयों का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो संबंधित व्यक्ति ने उनके साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.