Shahjahnpur News: आरक्षण दिवस पर सपा ने सामाजिक न्याय का संकल्प दोहराया
शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय बिजलीपुरा में रविवार को आरक्षण दिवस को संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रपति शाहूजी महाराज ने 26 जुलाई को कोल्हापुर रियासत में आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की नई शुरुआत की थी। पूर्व विधायक राजेश यादव ने पीडीए को सामाजिक न्याय का अभियान बताया। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों और युवाओं की सराहना की। पूर्व एमएलसी अमित यादव ने संविधान की सर्वोच्चता पर जोर दिया। बैठक में सैयद रिजवान अहमद, ज्योत्सना कश्यप, चौधरी रामकुमार भोजवाल, गायत्री वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.