शाहजहांपुर, अक्टूबर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बिस्मिल सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य योजनाओं, संचारी रोग नियंत्रण और टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा की गई। डीएम ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्माण में एक सप्ताह के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए। 70 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र लोगों के कार्ड प्राथमिकता से बनाने और 15 नवंबर तक जिले की स्थिति बेहतर करने को कहा। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का भुगतान समय से कराने के निर्देश भी दिए। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जिले में मलेरिया के 39 और डेंगू के 24 मामले हैं। यह भी पढ़ें- Badaun News: संस्थागत प्रसव का लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहा स्वास्थ्य महकमा डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा और आईआरएस ...