Shahjahnpur News: आमरण अनशन के दौरान तीसरे दिन दो की तबीयत बिगड़ी
शाहजहांपुर, जुलाई 8 -- Shahjahnpur News: निगोही। संडा खास विद्युत उपकेंद्र शुरू कराने और संबंधित जेई के स्थानांतरण की मांग को लेकर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और अनशनकारी लक्ष्मण प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे चिकित्सक ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार कराने की सलाह दी, लेकिन अनशनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसान यूनियन के कार्यकर्ता 26 जून से संडा खास विद्युत उपकेंद्र के बाहर धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों ने पांच दिन के भीतर समस्या का समाधान कराने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने रविवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया, जो तीसरे दिन भी जारी रहा。 यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.