शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर, संवाददाता। कस्बे के व्यापारी की आढ़त से 3.50 लाख रुपये और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग चोरी होने के मामले में घटना के करीब एक माह 24 दिन बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। मामले के खुलासे में हो रही देरी से व्यापारियों में नाराजगी है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।कस्बा निवासी व्यापारी विजय गुप्ता की आढ़त से नौ मई को सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात किशोर रुपये से भरा बैग उठाकर फरार हो गया था। बैग में करीब 3.50 लाख रुपये के अलावा कई महत्वपूर्ण कागजात भी थे। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। घटना के करीब एक सप्ताह बाद भुड़िया गांव के जंगल में बैग लावारिस मिला, जिसमें कागजात सुरक्षित थे, लेकिन नकदी गायब थी। व्यापारी का आरोप है कि पुलिस जांच में अपेक्षित तेजी न...