शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। क्षेत्र के समसीपुर गौंटिया गांव में सोमवार सुबह आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खास बात यह है कि मृतका की छोटी सगी बहन की भी वर्ष 2019 में मौत हो चुकी है। दोनों बहनों की शादी एक ही व्यक्ति से हुई थी। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गांव निवासी शिवकुमार की पत्नी सरोजा देवी (38वर्ष) की शादी वर्ष 2007 में राजेश्वर सिंह के बेटे शिवकुमार से हुई थी। सरोजा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिवार ने उसकी छोटी बहन निर्मला की शादी भी शिवकुमार से कर दी थी। निर्मला के दो बच्चे हैं। वर्ष 2019 में निर्मला की अचानक मौत हो गई थी। सरोजा का आठ वर्षीय बेटा सत्यम है। वह आठ माह क...