Shahjahnpur News: आज शिव बारात के दौरान दो घंटे तक बिजली रहेगी बंद
शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सोमवार रात शिव बारात निकलने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बहादुरगंज उपकेंद्र से जुड़े तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। बिजली विभाग के अनुसार हुंडालखेल फीडर तथा बहादुरपुरा और टेलीफोन एक्सचेंज फीडर की सप्लाई जुलूस निकलने के समय करीब दो घंटे बाधित रहेगी। कटौती का समय जुलूस के निकलने पर निर्भर करेगा। इस दौरान खलील गर्वी, खलील शर्की, घंटाघर, काजीखेल, अंटा, बहादुरगंज, सदर, लोहिया कॉलोनी, भीमनगर कॉलोनी, तारीन टिकली, ताजूखेल, शास्त्रीनगर कॉलोनी, रंगीन चौपाल, सिद्धिविनायक कॉलोनी, झंडा मोहल्ला, बहादुरपुरा और बहादुरगंज पचराहा के आसपास के इलाकों की बिजली प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से कटौती के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शिव बारात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.