Shahjahnpur News: आज बूथ मैपिंग पूरी करने के निर्देश, 19 को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। भाजपा की मासिक जिला बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए 19 जुलाई को प्रस्तावित एक दिवसीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा ने 15 जुलाई तक बूथ मैपिंग का कार्य पूरा कर प्रदेश कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। जिला महामंत्री सौरभ सोमवंशी ने कहा कि सभी कार्यक्रम तय समय पर पूरे किए जाएंगे और जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष विजय मोहन मिश्रा ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Buxar News: भाजपा के डिजिटल महाअभियान में बक्सर जिला शाहाबाद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.