शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को देखते हुए बुधवार सुबह सुरक्षा की दृष्टि से गोविंदगंज उपकेंद्र से जुड़े तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। टाउन हॉल, पक्का तालाब और तेल टंकी फीडर से करीब तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहने का अनुमान है। इसके चलते सिविल लाइन-2, टाउन हॉल ओवरब्रिज, गांधी कॉलोनी, कटिया टोला, लाल इमली चौराहा, भारद्वाज कॉलोनी, मोहनगंज, तेल टंकी रोड, लाला तेली बजरिया, पीली मस्जिद, पक्का तालाब, उस्मान बाग चौकी और मल्हार गेट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जेई हरेंद्र ने बताया कि जुलूस निकलने के दौरान समय तय किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शिव बारात के दौरान दो घंटे बंद रही बिजली, कई इलाकों की सप्लाई प्रभावित जुलूस निकल जाने के बाद संबंधित ...