Shahjahnpur News: आईजीआरएस शिकायत के बाद पुलिस पर मारपीट का आरोप
शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: तिलहर। तिलहर क्षेत्र के एक युवक ने आईजीआरएस पर शिकायत करने से नाराज दरोगा और सिपाही पर उसके व पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि पुलिस की पिटाई से उसका बायां हाथ चोटिल हो गया और उसे हवालात में बंद कर दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है। युवक के अनुसार गांव के विवाद के बाद उसने पुलिसकर्मियों की आईजीआरएस पर शिकायत की थी। आरोप है कि शुक्रवार रात दरोगा, सिपाही और अन्य पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे तथा उसके और पत्नी के साथ मारपीट कर उसे कोतवाली ले आए।सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि युवक का आपराधिक इतिहास है और उसका 151 में चालान किया गया है। प्राथमिक जांच में पुलिस द्वारा अभद्रता या पिटाई की पुष्टि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.