शाहजहांपुर, अगस्त 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रेती रोड स्थित डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली स्कूल में गुरुवार को अस्मिता सेपक टाकरा लीग शाहजहांपुर-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी एस.पी. बमनिया ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में जिले की 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली और स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली की टीम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. कुलशुम सिद्दीकी तथा समाजसेवी पूनम मेहरोत्रा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदा...