Shahjahnpur News: अश्लील हरकतों के विरोध करने पर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मारपीट
शाहजहांपुर, सितम्बर 26 -- Shahjahnpur News: बंडा। अश्लील हरकतों का विरोध करने पर दो युवकों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आठ अगस्त को वह छत पर कपड़े सुखाने गई थी। आरोप है कि पड़ोसी आकाश और राहुल उसका वीडियो बनाने लगे और अश्लील इशारे करने लगे। महिला ने नीचे आकर इसकी जानकारी अपनी सास को दी। सास दोनों युवकों के घर उलाहना देने पहुंची तो आरोप है कि दोनों उसके घर में घुस आए। उन्होंने महिला का हाथ पकड़कर खींचा और अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसने उसी दिन थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.