Shahjahnpur News: अवैध शराब बेचने का विरोध करने पर युवक की पीटकर हत्या
शाहजहांपुर, अगस्त 14 -- Shahjahnpur News: तिलहर। तिलहर थाना क्षेत्र के शहबेगपुर गांव में अवैध कच्ची शराब बेचने का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि शराब बेचने से मना करने पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और बांके से हमला कर सुरेंद्र पुत्र केदार उम्र 35 वर्ष की हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मेडिकल कॉलेज में शव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए नगरिया मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाए। परिजनों के अनुसार गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव में एक महिला के घर के बाहर कच्ची शराब की बिक्री को लेकर लोग जुटे थे। सुरेंद्र शराब बेचने का पहले से विरोध करते थे। आरोप है कि वह महिला को शराब बेचने से मना करने के लिए उसके घर के बाहर गए थे। इसी दौरान एक ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने सुरेंद्र पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.