शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ गठित टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए सात ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़कर संबंधित थानों में बंद कराया। कार्रवाई पांच-छह अक्तूबर की मध्यरात्रि और छह अक्तूबर को की गई। एडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि मदनापुर में दो, कांट में तीन और पुवायां में दो ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गईं। सभी वाहन मिट्टी के अनधिकृत खनन और परिवहन में लगे पाए गए। टीम ने वाहनों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...