शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: ददरौल। वन विभाग की सदर रेंज के गांव ददियूरा में परमिट से ज्यादा हरे पेड़ काटने का मामला संज्ञान में आया है। शिकायत पर वन विभाग ने जांच की है। अवैध रूप से पेड़ काटने के मामले में शामिल ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ददियूरा गांव में लगभग 6 सागौन के पेड़ों को काटने की अनुमति जारी की गई थी। लेकिन ठेकेदारो और लकड़ कट्टों ने लगभग 12 सागौन के पेड़ काट लिए। मौके से लकड़ी गायब करदी गई।सदर रेंज के ही गांव नवादा में भी अवैध कटान का मामला आया है। जानकारी के अनुसार यहां भी अवैध कटान कर गूलड़, नीम और आम के कीमती पेड़ काट दिए गए। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: अवैध रूप से आम के पेड़ों का कटान, एक गिरफ्तार वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार के अनुसार जानकारी मिली है, शिकायत...