Shahjahnpur News: अल्हागंज में छत से गिरने से बुजुर्ग की मौत
शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। थाना क्षेत्र के गांव निबऊ नगला में मकान की छत से गिरने से 57 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गांव निबऊ नगला निवासी शिव ओम (57) पुत्र स्वर्गीय गंगाबक्श सिंह मंगलवार देर रात करीब 11 बजे किसी कारणवश मकान की छत से नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने पर परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी अल्हागंज लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर थाना अल्हागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.