शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: रोजा-ददरौल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले गए। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के बेहटी गांव के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गौरिया गांव निवासी सुखदेव और रिंकू तथा तिलहर क्षेत्र के डभौरा गांव निवासी राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने सरकारी एंबुलेंस से तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: दो सड़क हादसों में तीन किशोर समेत पांच घायल, चार बीआरडी रेफर सुखदेव और राजीव की गंभीर हालत को देख...